फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कार के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, 12 दिन पहले हुई थी शादी

विज्ञापन
सड़क हादसे में मृत विजय कुमार। - फाइल फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़गांव के पास नौगढ़-राॅबर्ट्सगंज मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार विजय कुमार (24) की मौत हो गई। महज 12 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन

इसी शादी के लिए एक महीने पहले वह नौकरी से छुट्टी लेकर घर आया था। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल मेमो के जरिये मिली सूचना पर पुलिस ने शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
चंदौली के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के जनकपुर निवासी विजय कुमार (24) सुबह आठ बजे घर से बाइक लेकर राॅबर्ट्सगंज के लिए निकला था।
बड़गांव के पास पहुंचने पर वह सड़क किनारे स्थित पेट्रोल पंप से तेल लेने के लिए मुड़ा। तभी वहां से गुजर रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को मेडिकल कॉलेज ले आए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पिता राजकुमार को जैसे ही इकलौते बेटे के मौत की खबर मिली, कुछ देर के लिए बेसुध हो गए।
विज्ञापन

पास-पड़ोस के लोगों ने ढांढस बंधाकर उन्हें संभाला। चाचा परमा ने बताया कि विजय बाहर काम करता था। एक महीने पहले शादी के लिए वह घर आया था। 12 दिन पहले ही उसकी शादी चकरघट्टा थाना क्षेत्र के तिवारीपुर में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें