चंदौली। बबुरी थाने के जलखोर गांव के समीप मंगलवार की रात बाइक सवार सड़क के किनारे बिजली के खंभे से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके जुटे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शहाबगंज थाने के लटाव निवासी दीपक (30) रात में वाराणसी से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में जलखोर गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इसके चलते गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार तिवारी ने बताया कि बाइक से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।