फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नहर में नहाते समय बाइक मैकेनिक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोविंदीपुर साख नहर में रविवार को नहाते समय बाइक मैकेनिक शैलेष की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

भूसीकृत पुरवा गांव निवासी शुभम उर्फ शैलेश (30) बाइक मरम्मत का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार को वह अपने दोस्तों के साथ लतीफशाह बांध पर पिकनिक मनाने गया था। वहां से घर लौटते समय पड़रिया गांव के सामने गोविंदीपुर साख नहर पर सभी लोग नहाने के लिए उतर गए। नहाने के दौरान शुभम अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन नहर की गहराई और तेज बहाव के कारण वे सफल नहीं हो सके।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शुभम अपने परिवार का कमाऊ सदस्य था। वह मोटरसाइकिल की मरम्मत कर पत्नी पूनम, एक पुत्र और एक पुत्री का पालन-पोषण करता था। पत्नी, बच्चों समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें