फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कर्मनाशा नदी सूखी, आठ लिफ्ट कैनाल ठप, किसान परेशान

विज्ञापन
सूखी पड़ी असना डेढ़गांवा माइनर। संवाद
विज्ञापन
कंदवा। अभी तक पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण कर्मनाशा नदी में पानी नहीं है। इसके चलते नदी लगे आठ लिफ्ट कैनाल का संचालन ठप है। इससे पानी के अभाव में 20 हजार एकड़ खेतों की सिंचाई बाधित होने से क्षेत्र के किसान परेशान।
विज्ञापन

बरहनी ब्लॉक के नदी के तटवर्ती गांवों के किसानों की सिंचाई का एकमात्र साधन कर्मनाशा नदी में लगे लिफ्ट कैनाल हैं। कर्मनाशा नदी सूखी होने से पंप कैनाल नहीं चल पा रहे हैं, जिससे नहरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में धान की रोपाई नहीं हो पा रही। जिन किसानों ने किसी तरह रोपाई कर ली है, उनकी फसल सूखने के कगार पर है। चारी, चिरईगांव, मुड्डा, धनाइतपुर, अरंगी, अदसड़, ककरैत और करौती गांव के किसान परेशान हैं। लिफ्ट कैनालों के न चलने से किसान न तो अपनी फसल बचा पा रहे हैं और न रोपाई करा पा रहे हैं।



कोट......
कर्मनाशा नदी में पानी नहीं होने के कारण लिफ्ट कैनाल सुचारु रूप से नहीं चल पा रहे हैं। इससे सिंचाई की समस्या पैदा हुई है। - विश्वामित्र चौहान, जेई, लघुडाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें