फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: खली-चूनी खरीद रहे व्यक्ति को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। निर्भयदास स्थित बैंक शाखा के समीप दुकान पर खरीददारी कर रहे व्यक्ति को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नगर से सटे दिरेहूं गांव निवासी सुराहू यादव (55) सोमवार की देर शाम नगर के निर्भयदास स्थित बैंक शाखा के पास जानवरों के लिए खली-चुनी खरीदने गए थे। वह दुकान के बाहर दुकानदार से बात कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में सुराहू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बाइक चालक मौके से भाग गया। घायल की जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने सुराहू को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही गांव के प्रधान इम्तियाज ताजे, पूर्व प्रधान जगनारायण यादव, रामलाल सोनकर, राजनाथ मौर्या, बुल्लू सोनकर, अमरेश यादव, कमला यादव आदि भी पहुंच गए। सुराहू के पुत्र माथुर यादव ने तहरीर दी है। कोतवाल अतुल प्रजापति ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें