फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: भंैस से टकराई बाइक, श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना के नौगढ़- सोनभद्र मार्ग पर भरदुआ मोड़ के समीप रविवार की रात बाइक सवार भैंस से टकरा गया।
विज्ञापन

हादसे में क्षेत्र के गोलाबाद निवासी बाइक सवार गौतम विश्वकर्मा (25) की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गौतम दस दिन पहले ही पिता बना था। क्षेत्र के गोलाबाद निवासी गौतम विश्वकर्मा मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार की देर शाम वह किसी काम से मझगंवा के लिए बाइक लेकर निकला था। भरदुआ मोड़ के पास बाइक के सामने भैंस के आ गई। भैस को बचाने के में वह भैंस से टकरा गया।
विज्ञापन

गौतम सड़क किनारे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को देख कर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की सहायता से उसे नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया । यहां डॉ. चंद्र कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गौतम के परिजन अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। गौतम दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी हो चुकी थी और दो बेटियां हैं। दूसरी बेटी का जन्म 10 दिन पहले हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नौगढ़ थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें