चंदौली एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर उतारते समय फटा है। इसमें दो की मौत हो गई। पूरी घटना की बारीकी से जांच कराई जाएगी। ताकि पता लगाया जा सके कि किन कारणों से सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। उन्होंने कहा कि ये सिलेंडर काफी मजबूत होते हैं।
बाकी सिलेंडर भी चेक किए जा रहे हैं। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी पुलिस खंगालेगी। अभी इस घटना के बारे में कोई भी कुछ नहीं बोल रहा है। हमारी जांच जारी है।