फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियोः बीएचयू के छात्र ने घर की दीवार पर लिखा- ‘यह मकान बिकाऊ है, हिंदू धर्म नहीं छोडूंगा’

Fri, 25 Jun 2021 04:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

चंदौली जिला निवासी बीएचयू छात्र का आरोप है कि वह अपने पड़ोसियों से परेशान हो चुका है। जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो वह मकान बेच कर गांव से चला जाएगा। 'यह मकान बिकाऊ है, हिंदू धर्म नहीं छोडूंगा’ का वीडियो वायरल  है। 

 
विज्ञापन
छात्र ने घर की दीवार पर लिखा- ‘यह मकान बिकाऊ है, हिंदू धर्म नहीं छोड़ूंगा’ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले बभनियांव गांव से एक सनसनीखेज मामला सामना आया है।  गांव के निवासी बीएचयू के विधि छात्र द्वारा अपने ही घर की दीवार पर- ‘यह मकान बिकाऊ है, हिंदू धर्म नहीं छोडूंगा’ का वीडियो शुक्रवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल छात्र का आरोप है कि वह अपने पड़ोसियों से परेशान हो चुका है। जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो वह मकान बेच कर गांव से चला जाएगा।

विज्ञापन


धानापुर थाना क्षेत्र के  बभनियांव गांव निवासी छात्र हरिनारायण दुबे का आरोप है कि पड़ासियों ने इस कदर परेशान कर रखा है कि उसके पास गांव छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। घर की दीवार पर मकान बिकाऊ है का इश्तेहार दे दिया है। उसकी समस्या का समाधान न तो पुलिस कर पा रही है ना ही प्रशासनिक अधिकारी।

बीएचयू छात्र ने कहा कि वर्ग विशेष के पड़ोसियों ने उसे परेशान कर रखा है। वो कभी जमीन पर कब्जा कर लेते हैं तो कभी किसी काम में अवरोध उत्पन्न कर देते हैं। जरा सी बात पर विवाद कर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन


छात्र ने बताया कि संख्या में कम होने के चलते उनका परिवार काफी प्रताड़ित रहता है और खुल कर विरोध भी नहीं कर पाता। आरोप लगाया कि कई बार पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। पड़ोसियों की मनमानी बढ़ती ही जा रही है। कहा कि गांव में वर्ग विशेष के लोगों की संख्या काफी अधिक है लेकिन सभी लोग वैसे नहीं हैं। कुछ अच्छे लोग भी हैं। लेकिन पड़ोस में रहने वालों ने नाक में दम कर रखा है।

विज्ञापन

कहा न्याय नहीं मिला तो घर बेचकर गांव से पलायन कर जाएंगे। इस बाबत धानापुर थाना प्रभारी तेजबहादुर सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। मैं खुद गांव में गया था। 2017 में मदरसा निर्माण के दौरान छज्जे  का कुछ हिस्सा इनकी जमीन में आ गया है। लेकिन यह मामला राजस्व विभाग का है ना कि पुलिस का।  युवक इस मामले को बेवजह तूल दे रहा है और दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। 


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें