नौगढ़ थाना क्षेत्र के अमृतपुर गांव का युवक गाय लेकर जंगल में चराने गया था। तभी वहां घात लगाकर बैठे भालू उस पर टूट पड़ा। शोर मचाने के बाद चरवाहों ने पत्थर फेंके। जिसके बाद भालू जंगल की तरफ भाग गया। गांव वालों की मदद से इलाज के लिए उसे गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां युवक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने अन्यत्र इलाज करने की सलाह दी।
थाना क्षेत्र के अमृतपुर गांव का इंद्रजीत (24) पुत्र भोला अमृतपुर गांव निवासी शुक्रवार की सायं काल गांव के समीप ही जंगल में गाय को चराने ले गया था। जंगल में इंद्रजीत को अकेला देख पीछे की तरफ झाड़ियों में छिपे भालू ने हमला कर दिया। हमले से घबराए इंद्रजीत ने जान बचाने के लिए भागा, इसी दौरान पैर फिसलने से गिर गया जिससे वह और ज्यादा जख्मी हो गया। चरवाहों ने घायल को जंगल से सड़क तक लाए। जहां से उसे गंभीर स्थिति में इलाज कराने के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंद्रजीत के सिर, पांव और पीठ पर भालू के नाखूनों से गहरे जख्म पड़े हैं। ग्राम प्रधान चंद्रशेखर यादव ने वन विभाग से भालू को खदेड़ने की मांग की है।
वन क्षेत्राधिकारी जयमोहनी मकसूद हुसैन ने बताया कि जाड़े के मौसम में भालू अक्सर बच्चों के साथ रहता है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर आक्रामक रहता है। विभागीय आदेश लेकर लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा ताकि महिलाओं और बच्चों को अकेले स्कूल, जंगल और खेत की तरफ जाने से रोका जा सके।