बीडीसी उम्मीदवार के पति की हत्या के बाद जाम लगा रहे ग्रामीणों को समझाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली में सदर कोतवाली क्षेत्र के फगुइयां गांव में गुरुवार को बीडीसी उम्मीदवार के पति की लाठी से पीट कर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने चंदौली-सकलडीहा मार्ग को जाम कर दिया। उधर, मारपीट में हत्यारोपी को भी गंभीर चोटें आईं हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना के बाद एएसपी दयाराम, सीओ सकलडीहा श्रुति गुप्ता समेत कई थानों की फोर्स पहुंच गई। सकलडीहा एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीण मानें और चक्काजाम समाप्त किया। फगुइयां निवासी बीडीसी प्रत्याशी के पति राकेश कुमार (30) और अमित कुमार(28) में बृहस्पतिवार को करीब चार बजे विवाद हो गया।
पहले दोनों में तू-तू-मैं-मैं हुई। इसके बाद दोनों लाठी-डंडे से लैस होकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। इसी बीच सिर में गंभीर चोट लगने से राकेश जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गयी। इसकी जानकारी होते ही गांव में तनाव की स्थिति बन गई।