फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन सकलडीहा का चुनाव 19 जनवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। सकलडीहा में बार एसोसिएशन का चुनाव 19 जनवरी को कराया जाएगा। इसके पूर्व छह जनवरी को नामांकन होगा। मंगलवार को मुख्य चुनाव अधिकारी कुबेर सिंह और सहायक चुनाव अधिकारी जनार्दन मिश्र ने चुनाव की अधिसूचना जारी की। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की योग्यता निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

सकलडीहा में बार एसोसिएशन की वार्षिक चुनाव को लेकर के लिए चुनाव अधिकारी ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि अधिवक्ता मतदाता सूची 30 दिसंबर तक तैयार किया जाएगा। तीन जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा जबकि 4 जनवरी को आपत्ति के बाद अंतिम सूची प्रकाशित होगी। छह जनवरी को सुबह दस बजे से चार बजे तक नामांकन और सात जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच और वापसी होगी। 19 जनवरी को सुबह 9 बजे से चार बजे तक मतदान होगा। उसकी दिन मतगणना के बाद विजेता पदाधिकारियें की घोषणा की जाएगी। बताया कि अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को दस वर्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष सात वर्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सहायक सचिव प्रशासन और पुस्तकालय मंत्री के लिए पांच वर्ष की योग्यता अनिवार्य है। चुनाव अधिकारी कुबेर सिंह और सहायक चुनाव अधिकारी जनार्दन मिश्र ने कहा कि चुनाव में डेमोक्रेटिक बार के पूर्व और वर्तमान किसी पदाधिकारी का नामांकन स्वीकार नही किया जाएगा। हालांकि वे बार के सदस्य रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें