फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बंगलूरू-दानापुर स्पेशल रद्द, 10 घंटे लेट रही विभूति

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ठंड और कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन अस्त-व्यस्त होने से यात्री बेहाल हो रहे हैं। कौन सी ट्रेन कब आएगी, इसका भी पता नहीं चल रहा है। बुधवार को केसीआर बंगलूरू-दानापुर क्लोन स्पेशल ट्रेन रद्द रही। वहीं विभूति एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें दस घंटे तक की देरी से आईं। स्टेशन पर ठिठुरते हुए यात्री ट्रेनों का घंटों इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

बुधवार की शाम पांच बजे तक डाउन की ओर जाने वाली योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस दो घंटे, टूंडला-पुरी कुंभ मेला स्पेशल साढ़े पांच घंटे, नई दिल्ली-गोड्डा हमसफर एक्सप्रेस नौ घंटे, जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और नंदन कानन एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही।
इसी तरह आनंद विहार-कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस दो घंटे, गंगा सतलुज एक्सप्रेस सवा घंटे, फरक्का एक्सप्रेस छह घंटे, मुंबई मेल डेढ़ घंटे लेट रही। जबकि अप की ओर जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल सात घंटे, हावड़ा-भिंड स्पेशल फेयर कुंभ मेला स्पेशल तीन घंटे, पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस दो घंटे, भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही।
विज्ञापन

इसी तरह दिल्ली अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस एक घंटे, भुवनेश्वर नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस दो घंटे, कन्याकुमारी-गया स्पेशल फेयर कुंभ मेला स्पेशल सवा सात घंटे लेट रही।

गांधी भवन प्रेक्षागृह में संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित संस्कृति उत्सव में नृत्य

गांधी भवन प्रेक्षागृह में संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित संस्कृति उत्सव में नृत्य

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें