फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का बारजा गिरा, पांच मरे

Fri, 13 Mar 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
भभुआ नगर के वार्ड संख्या 14 स्थित एक मकान का बारजा गुरुवार को गिर गया। जिसमें दबकर चार लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि ग्यारह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


जिनका उपचार सदर अस्पताल भभुआ में चल रहा है। तीन को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर कर दिया गया। रास्ते में एक और घायल की मौत हो गई।


भभुआ नगर के वार्ड संख्या 14 की निवासिनी प्रभावती कुंवर के बेटी की सगाई थी। गुरुवार को आंगन में सगाई के लिए रस्म चल रही थी। घर और आसपास के घर की महिलाएं छत के बारजे पर जमा हो गईं।

जिसमें पुरुष और बच्चे भी थे। कमजोर होने के चलते छज्जा अचानक गिर गया। अफरा तफरी के बीच लोगों ने जब मलवा हटाया तो उसमें तुलसी राम ग्राम कुड़ारी इंदु देवी (38), दुर्गा कुमारी (4), चन्द्र ज्योति कुमारी (7) तथा    वार्ड संख्या 14 निवासी निठोहर राम (50) की मौत मौके पर ही हो गयी। वाराणसी जाने के दौरान  रास्ते में नथुनी राम की भी मौत     हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें