फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: धार्मिक स्थलों से 10 अवैध लाउडस्पीकर उतरवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के अनुपालन में पुलिस अधिकारियों ने जिलेभर में धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सघन अभियान चलाया। इस दौरान 10 स्थानों से लाउडस्पीकर उतरवाए गए।
विज्ञापन

अभियान के दौरान लाउडस्पीकरों और ध्वनि विस्तारक यंत्रों की जांच की गई और न्यायालय के आदेश-निर्देशों के अनुसार ध्वनि सीमा से अधिक ध्वनि करने वाले यंत्रों को हटवाया गया। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 10 लाउडस्पीकरों को हटवाया गया। एसपी ने कहा कि धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आमजन से अपेक्षा है कि वे शासन एवं न्यायालय के आदेशों का पालन करें, ताकि जनपद में शांति बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें