टांडाकला। नैढ़ी गांव में किंग स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को उद्घाटन मैच बड़ीहारी गाजीपुर और पलिया के बीच खेला गया। इसमें बड़ीहारी की टीम ने पलिया को 72 रन से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपेंद्र सिंह गुड्डू ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बड़ीहारी की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 192 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पलिया की टीम 120 रन ही बना पाई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मोहम्मद आरिफ को को दिया गया। इस दौरान राकेश यादव, इमरान अहमद, फजलू अहमद, रमेश सिंह, अवधेश उपाध्याय, रामाशीष यादव, राजेश यादव, इरशाद अहमद आदि मौजूद रहे।