चंदौली। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज ने स्पेशल बीएड 2020 -21 तथा एमबीए ,एमसीए की प्रवेश परीक्षा में पंजीकरण की तिथि बढ़ाकर 12 जून कर दी गई है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश राजर्शी टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज द्वारा बीएड स्पेशल बीएड 2020 -21 तथा एमबीए तथा एमसीए की प्रवेश परीक्षा में आवेदन करने की तिथि बढ़ाकर 15जून कर दी गई है।
कोरोन संक्रमण के कारण लाक डाउन की वजह से निर्धारित तिथि पर ऑनलाइन पंजीकरण कुछ छात्रों का नहीं हो पाया था। इसे देखते हुए आनलाइन चालान एवं ड्राफ्ट के माध्यम से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 12 जून तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। पूर्ण रूप से आवेदन कर फार्म की हार्ड कापी जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित है। इस संबंध में वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी डॉ सीके सिंह ने बताया कि छात्रों की मांग व देखते हुए प्रवेश फार्म भरने की अंतिम तिथि 15 जून 2020 है। कुलपति जी द्वारा निर्धारित की गई है। जिससे अधिक से अधिक छात्र इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकें।