फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दीवानी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने अवधेश, मनीष मंत्री निर्वाचित

विज्ञापन
दीवानी अधिवक्ता संघ के चुनाव में नव निर्वाचित अध्यक्ष और मंत्री। संवाद
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर के चुनाव में शनिवार को हुई मतगणना में अवधेश सिंह अध्यक्ष एवं मनीष कुमार सिंह मंत्री पद पर निर्वाचित हुए। अवधेश सिंह ने 1276 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिबंध रमेश चंद्र उपाध्याय को 120 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन

मंत्री पद पर निर्वाचित मनीष कुमार सिंह ने 832 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कृष्णकांत तिवारी को 304 मतों से हराया। उपाध्यक्ष के पद पर शरदेंदु चतुर्वेदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा अजय कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। संयुक्त मंत्री पद पर शैलेश कुमार मिश्रा ने 571 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सर्वेश चंद्र मौर्य को 57 मतों से हराकर विजही हुए। उप मंत्री के दो पदों पर अश्वनी कुमार मिश्रा तथा अजीत कुमार यादव विजई हुए। लेखा निरीक्षक के पद पर महेश कुमार दुबे विजयी घोषित किए गए। सदस्य कार्यकारिणी के सात पदों पर सर्वाधिक मत 1363 मोहिता मिश्रा ने प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें