फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह बाद भी स्टेशन पर शुरू नहीं हुआ एटीवीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
हावड़ा दिल्ली रूट पर अतिव्यस्त पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जनरल टिकट के लिए लाइन न लगाना पड़े। इसके लिए एटीवीएम (आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) स्थापित किया जा चुका है। इसका तकनीकी परीक्षण भी किया जा चुका है। बावजदू इसके चार माह बाद भी अब तक इसे चालू नही किया गया। इसके चालू होने पर लोगों को आसानी होती।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जनरल टिकट के लिए लंबी लाइनें लगती है। इस समस्या को दखते हुए सितंबर माह में स्थानीय स्टेशन पर एटीवीएम स्थापित किया गया था। चार एटीवीएम स्थापित किया गया। एटीवीएम में कार्ड के जरिए रेलवे टिकट लिया जा सकता है। इसके लिए स्टेशन से कार्ड रिचार्ज कराना पड़ेगा। मशीन स्थापित करने के बाद इसकी जांच पड़ताल भी की गई लेकिन इसे अब तक चालू नहीं किया गया। ऐसे में मशीन वेटिंग हाल में बंद अवस्था में पड़ा हुआ है। लोगों को अभी कतार में लग कर टिकट कटानी पड़ रही है। क्षेत्रीय लोगों ने जल्द से जल्द इसे चालू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें