फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म हुआ इंतजार: 28 साल बाद चंदौली के प्रवेश मार्ग पर होगा उजाला, लग रहे ‘त्रिशूल-डमरू’ वाले आकर्षक पोल

Thu, 13 Nov 2025 05:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

चंदौली जिले के प्रवेश मार्ग पर उजाला बिखेरने की तैयारी है। यहां ‘त्रिशूल-डमरू’ वाले आकर्षक पोल लगाए जा रहे हैं। एक महीने में इसका कार्य पूरा कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
चंदौली में प्रवेश मार्ग पर लगाए जा रहे ‘त्रिशूल-डमरू’ वाले आकर्षक पोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आखिरकार 28 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद चंदौली जिले का प्रवेश मार्ग अब अंधेरे से बाहर आने वाला है। पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक करीब आठ किलोमीटर लंबे मार्ग पर अब एलईडी लाइटों से उजाला फैलाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। वाराणसी की तर्ज पर यहां भी आकर्षक ‘त्रिशूल-डमरू’ डिजाइन वाले पोल लगाए जा रहे हैं। एक महीने के भीतर पूरा मार्ग रोशनी से जगमगा उठेगा।

विज्ञापन


यह वही मार्ग है, जो चंदौली जिले की पहचान और प्रमुख प्रवेश द्वार माना जाता है। इस सड़क से एशिया की सबसे बड़ी कोल मंडी-चंदासी कोल मंडी जुड़ी हुई है। रोजाना करीब 1200 ट्रक और 4000 से अधिक छोटे-बड़े वाहन इसी रास्ते से गुजरते हैं। इसके बावजूद अब तक यहां प्रकाश की कोई समुचित व्यवस्था नहीं थी।

28 वर्षों से अंधेरे में डूबा था प्रमुख मार्ग

चंदौली को 1997 में वाराणसी से अलग कर जिला बनाया गया था। लेकिन तब से अब तक यह मार्ग बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझता रहा। जैसे ही सूरज ढलता, सड़क अंधेरे में डूब जाती थी। बीते वर्षों में 20 से अधिक लोगों की सड़क हादसों में मौत हो चुकी है, जबकि 80 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।सड़क किनारे दुकानदारों और स्थानीय निवासियों ने कई बार प्रशासन से लाइट लगाने की मांग की, लेकिन वर्षों तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब सिक्स लेन सड़क निर्माण के बाद आखिरकार इस मार्ग पर आधुनिक प्रकाश व्यवस्था शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें; Azamgarh News: मामूली बात को लेकर हुआ विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल, पीड़िता ने न्याय की लगाई गुहार
विज्ञापन

वाराणसी की तर्ज पर सजेंगे पोल

प्रकाश व्यवस्था के लिए लगाए जा रहे पोलों की डिज़ाइन वाराणसी जैसी होगी। इनमें भगवान शिव के प्रतीक त्रिशूल और डमरू के आकार वाले आकर्षक पोल लगाए जा रहे हैं। इन पर हाई-इंटेंसिटी एलईडी लाइटें लगाई जा रही हैं, जो पूरे मार्ग को सुनियोजित रूप से रोशन करेंगी।

क्या बोले अधिकारी
सिक्स लेन निर्माण के दौरान प्रकाश की भी व्यवस्था की गई है। इसी के तहत अभी पड़ाव और चंदासी में बिजली के पोल ओर लाइटें लगाई जा रही हैं। जल्द प्रकाश की व्यवस्था होगी।
-राजेश कुमार, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें