घायलों की पहचान संतोष (35) पुत्र रामलाल पासी, सरोज (35) पुत्र वकील मौर्य, रीता देवी (35) पत्नी महेंद्र सिंह, निधि कुमारी (16) पुत्री राजगिरी सिंह, उषा देवी (40) पत्नी राजगिरी सिंह, सुगंधा देवी (38) पत्नी कैलाश सिंह, रीना देवी (40) पत्नी शिव वचन, और जमुना देवी (40) पत्नी ईश्वर के रूप में हुई है।
वहीं मृतका की पहचान देवंती देवी (39), पत्नी धीरेंद्र कुशवाहा, निवासी मामा देव गांव के रूप में की गई है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 319 को मामा देव गांव के पास कुछ देर के लिए जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची मोहनिया पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया और जाम समाप्त करवाया।
थानाअध्यक्ष अलोक कुमार ने बताया कि हादसे में एक महिला की मौत हुई है जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।