फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चंदौली के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण समेत 13 पदक जीते

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के​ लक्ष्मी प​ब्लिक स्कूल में ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते प्रधानाचार्य बिंदू प्रक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सन वैली पब्लिक स्कूल, सरसवां, वाराणसी में आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट स्कूल कराते चैंपियनशिप में विभिन्न विद्यालयों के करीब 450 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें नगर के लक्ष्मी पब्लिक स्कूल के 13 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक हासिल किए। मंगलवार को विद्यालय में सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य बिंदु प्रकाश ने बताया कि स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में भूमि, मनीषा घोष, तैबा परवीन और प्रिंस चंद्र शामिल रहे। रजत पदक प्रिंस पटेल, अनिकेत गोंड, शिवांश जायसवाल, शोफिया खातून, अपर्ति यादव और वान्या ने जीते। वहीं हम्जा, आयुष कुमार और अथर्व कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया।
टीम का नेतृत्व शमशेर अहमद ने किया। विद्यालय के प्रबंधक संजय कुमार यादव, प्रबंध समिति के सदस्य दिवेश कुमार यादव और निकेतन यादव ने क्रीड़ा अध्यापक द्रविण यादव व शमशेर अहमद के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि जीत आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है, जबकि हार अपनी कमियों को पहचानकर बेहतर करने का अवसर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कुंतल सिंह, सिंपी कौर, अनीता सिंह, राजेश सिंह, अभिषेक मुखर्जी, श्रवण वर्मा, अनुराग सिंह, आदि मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें