पीडीडीयू नगरकके इंडियन इंस्टीट्यूट में दौड़ लगाते एनसीसी के छात्र। स्रोत:-जागरूक पाठक
- फोटो : 1
पीडीडीयू नगर। 91 यूपी बटालियन के समादेश अधिकारी कर्नल पीएल पुनिया के निर्देशन में मंगलवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज में एनसीसी नामांकन रैली आयोजित की गई। इसमें कक्षा नौ के 160 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। दौड़, सिटअप, पुशअप और मेडिकल परीक्षण के 90 विद्यार्थी लिखित परीक्षा के लिए सफल घोषित किए गए।
लिखित परीक्षा नगर पालिका इंटर कॉलेज स्थित वीर अब्दुल हमीद सभागार में हुई। इस दौरान कर्नल पीएल पुनिया ने एनसीसी के लाभ और विद्यार्थियों के जीवन में इसके महत्व की जानकारी दी। रैली के सफल आयोजन में हवलदार सुनील कुमार, सूबेदार भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र तिवारी और हवलदार ओम गुरु ने सहयोग किया। इस मौके पर डॉ. अशोक कुमार त्रिपाठी भी मौजूद थे। संवाद