स्थानीय डायट पर शनिवार को 426 टीईटी पास अभ्यर्थियों ने जिले के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक की नियुक्ति के लिए अपना काउंसलिंग कराया। इस दौरान काफी भीड़ रही, वहीं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए क्षेत्राधिकारी व कोतवाल मय फोर्स उपस्थित रहे। काउंसलिंग करा रहे अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए डायट प्राचार्य व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हर काउंटरों पर चक्रमण करते रहे।
प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती के लिए विगत माह में 12460 टीईटी पास अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए आवेदन किया गया था। चंदौली जिले में 216 शिक्षकों की तैनाती की जानी है। डायट प्राचार्य डा. पारसनाथ ने बताया कि यह दो दिवसीय काउंसलिंग है। जिसमें प्रथम दिन कुल 426 अभ्यर्थियों ने काउसलिंग कराया है। वहीं दूसरी काउंसलिंग सोमवार 20 मार्च को होेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दिन की काउंसलिंग में पिछड़ा वर्ग से 251, सामान्य से 99 व अनुसूचित जाति से 76 अभ्यार्थियों ने काउंसलिंग कराया है। काउंसलिंग के लिए चार काउंटर बनाया गया था। एक-एक सामान्य व अनुसूचित जाति तथा दो काउंटर पिछड़ा वर्ग के लिए बनाया गया था।
पांचवां काउंटर अभ्यर्थियों की परेशानी को हल करने के लिए शिकायत प्रकोष्ठ के रूप में बनाया गया था। डीआई केके सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी अमित दूबे, बृजेश सिंह, लालजी शर्मा, उपेन्द्र तिवारी, राजीव श्रीवास्तव, फरहानाज, अनुराधा, निशा सिंह, संजय कुमार, सत्यनारायण प्रसाद, इम्तियाज अली, कसीमुद्दीन, विवेक कुमार तिवारी, जेपी सिंह सहयोग के लिए मौजूद रहे।