पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा तीन के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में अशोक कुमार सिंह 15 मत पाकर विजयी रहे। विपक्षी जेके सिंह को को छह मत मिले। अशोक के अध्यक्ष बनते ही यूनियन के अन्य पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। अशोक सिंह ने संगठन की मजबूती और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के समीप स्थित तीन नंबर शाखा का अध्यक्ष पद दो माह से खाली चल रहा था। इसको देखते हुए केंद्रीय पर्यवेक्षक मिथिलेश कुुमार, बीबी पासवान, केदार प्रसाद की देख रेख में चुनाव कराए गए। इसमें अशोक कुमार सिंह और जेके सिंह ने उम्मीदवारी जताई। इस पर गुप्त मतदान कराया गया। इसमें 21 मतदाताओं ने मतदान किया। मतगणना में अशोक सिंह को 15 और जेके सिंह को छह मत मिले। इस मौके पर शाखा सचिव एसपी सिन्हा, सीबी राय, जयप्रकाश, वाईपी सिंह, रमेश सिंह, केपी सिंह, विक्रमा प्रसाद, अश्वनी, ऋषिकेश कुमार, बदरूद्दीन, मोहन, प्रशांत कुमार, सरोज कुमार, महेन्द्र, पवन तिवारी उपस्थित रहे।