पीडीडीयू नगर। प्रदेश वाॅलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल और सचिव मनीष सिंह भदोरिया की मौजूदगी में शहाबगंज स्थित एक स्कूल में जिला वाॅलीबॉल एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें चंदौली वाॅलीबॉल एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में यूपी वाॅलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ने अशोक नाथ दीक्षित को सर्वसम्मति से जिला वाॅलीबॉल एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा, देवेंद्र कुमार सिंह को सचिव और अनुपम सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया।