फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पशुओं से भरी मिनी बस अन्य वाहन से टकराई, पकड़े जाने के डर से नदी में कूदे दो तस्कर; एक की मौत

Sat, 22 Mar 2025 11:39 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: चंदौली जिले में एक मिनी बस की अन्य वाहन से टक्कर हो गई। इस दौरान गोवंश लेकर जा रहे दो तस्कर पकड़े जाने के डर से नदी में कूद गए। पत्थर पर गिरने से एक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
दुर्घना के बाद वाहन ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर कर्मनासा नदी पर बने पुल पर एक संरक्षित पशु लदी मिनी ट्रैवलर बस दूसरे वाहन से टकराई गई। यह देखकर उसमें सवार दो तस्करों ने पकड़े जाने के डर से पुल से कर्मनाशा नदी में छलांग लगा दिया। जिससे पत्थर पर गिरने से एक की मौत हो गई। वहीं दूसरे तस्कर की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


सैयदराजा थाना प्रभारी विंध्येश्वरी पांडेय ने बताया कि दोनों में किसी की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मिनी ट्रैवलर बस को क्रेन की मदद से खींचकर थाने लाया गया है।

उत्तर प्रदेश और बिहार का बॉर्डर होने की वजह से चंदौली में तस्करी की चर्चा हमेशा से रही है। यहां बॉर्डर पार कराने के लिए तस्कर तरह-तरह के तरकीब अपनाते हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब ट्रैवलर बस में मवेशी लादकर ले जाए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें