फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ ने किया 18 वाहनों का चालान, चार सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। परिवहन विभाग ने बुधवार को ओवर लोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान नौबतपुर से औद्योगिक नगर तक अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एआरटीओ प्रवर्तन विजय प्रकाश सिंह ने 18 वाहनों का चालान करने के साथ चार वाहनों के कागज दुरुस्त नहीं होने पर संबंधित थानों में सीज कर दिया।
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों के चलते सड़कें खराब हो चुकी है। कई प्रमुख मार्गों पर पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। ऐसे में ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने के लिए डीएम नवनीत सिंह चहल ने परिवहन विभाग के अफसरों को कड़ा निर्देश जारी किया है। डीएम की सख्ती के बाद परिवहन विभाग की सक्रियता बढ़ गई है। बुधवार को एआरटीओ प्रवर्तन विजय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में औद्योगिक नगर से नौबतपुर तक एनएच पर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान 18 ओवरलोड वाहनों का एआरटीओ ने चालान किया। साथ ही दस्तावेज दुरुस्त नहीं होने पर चार वाहनों को सीज करके संबंधित थानों में खड़ा करा दिया। उन्होंने बताया कि रोस्टर के अनुसार एनएच पर वाहनों की चेकिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें