फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कलाकारों ने रंग जुलूस निकाल कर अनेकता में एकता का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अस्मिता नाट्य संस्थान के बैनर तले नगर पालिका इंटर कॉलेज में चल रहे रंग महोत्सव के तीसरे दिन देश भर के कलाकारों ने रंग जुलूस निकाला। जुलूस के माध्यम से देश में अनेकता के बीच एकता का संदेश दिया। तरह - तरह के वेश में सजे और कला का प्रदर्शन करते हुए कलाकारों ने रंग जुलूस निकाला तो देखने वालों की भीड़ लग गई। वहीं रंग जुलूस के माध्यम से चंदौली महोत्सव को और आगे बढ़ाने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन

महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार की शाम राष्ट्रीय एकता को समर्पित रंग जुलूस की शुरूआत नगर पालिका इंटर कॉलेज परिसर से हुई। नियामताबाद के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख बाबूलाल यादव ने हरी झंडी दिखाकर रंग जुलूस को रवाना किया। यहां से कलाकार अपने कला का प्रदर्शन करते हुए जीटी रोड पर होते हुए गुरुद्वारा पहुंचे। यहां गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान शम्मी सिंह ने आयोजन मंडल के सदस्य विजय कुमार गुप्ता और प्रमोद अग्रहरि का माल्यार्पण स्वागत किया। वहीं सेक्रेटरी महेन्द्र सिंह ने सभी कलाकारों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके पूर्व महोत्सव में कलाकारों में एक से बढ़कर एक प्रतिस्पर्धात्मक कला का प्रदर्शन किया। मणिपुर की टीम मालोम फिल्मस, मालोम पावोथाबी, असम का बिहू डांस, उड़ीसा का उड़िया नाटक मदाब संगीत बिधालय जरसगुड़ा, फिरोजाबाद से आई रंग संस्था संदेश सांस्कृतिक मंच का एकता का संदेश, कोलकाता से आए कलाकारों का बांगला डिजाइन का नजारा ने लोगों का मन मोहा। पटना की टीम रंगश्री ने भोजपुरिया अंदाज से सबका दिल जीत लिया।
जुलूस में शामिल जिला अपराध निरोधक कमेटी ने लोगों से मतदान की अपील की। इस मौके पर प्रकाश चौरसिया, संजय श्रीवास्तव, नरेंद्र पाल सिह, जसबीर सिंह जस्सी, डीके जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें