अस्मिता नाट्य संस्थान एवं रंजन मेमोरियल सेवा संस्थान के तत्वावधान में
चल रहे मुगलसराय रंग महोत्सव में रविवार को कई कार्यक्रमों को आयोजन किया
गया।
जिसमें नाटक, मेंहदीं रचे हाथ प्रतियोगिता एवं पेंटिंग,
नृत्य, ताइक्वानडो का प्रदर्शन किया गया।कलाकारों ने मुंशी प्रेमचंद के
नाटक सवा सेर गेहूं को मंचित कर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
आतंकवाद और अलगाववाद के विरोध में रंग आंदोलन मुगलसराय महोत्सव के दूसरे
दिन नगर के अग्रवाल सेवा संस्थान में मेंहदी रचे हाथ प्रतियोगिता करायी
गयी तो पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने अपना हुनर दिखाया। वहीं सुुभाष
पार्क में मुंशी प्रेमचंद के नाटक सवा सेर गेंहू का मंचन किया गया।
इस
नाटक के माध्यम से सामाजिक विसंगतियों पर प्रहार किया। कलाकारों के असरकारी
अभियन देख कर लोग दंग रह गए। इसके बाद आरा से आये कलाकारों ने सरकारी साड़
का मंचन किया।
इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन एसए सिद्दीकी ने गुब्बारा
उड़ा कर की। महोत्सव के शाम की कड़ी में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया
गया । जिसमें बच्चों ने विभिन्न गानों पर जमकर धमाल मचाया। इस अवसर पर
दिनेश शर्मा, सीबी सिंह, डा लक्ष्मीशंकर यादव, जितेन्द्र प्रसाद, डा आरडी
प्रसाद, डा राजीव आदि रहे।