फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बने सत्येंद्र सिंह

Mon, 04 Jan 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई का वार्षिक चुनाव रविवार को   मुख्यालय स्थित जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में गहमा गहमी के बीच सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन


 इसमें चुनाव की सभी प्रक्रियाएं निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार   मिश्रा की निगरानी में हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष समेत सभी पदों के लिए   सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें सत्येंद्र कुमार सिंह को अध्यक्ष व रोहिणी कुमार पांडेय को महामंत्री चुना गया।


 इस क्रम में  संयोजक सत्यमूर्ति ओझा,  अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विनय  कुमार सिंह, विनोद कुमार  सिंह, रामबिहारी मिश्र, घनश्याम त्रिपाठी, अशोक  कुमार, चंचला श्रीवास्तव,  महामंत्री रोहिणी कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष  फिरोज अहमद, आय-व्यय निरीक्षक  राजाराम यादव, संयुक्त मंत्री अशोक कुमार,  राजवंश सिंह, शशिकांत त्रिपाठी,  शंभूनाथ, ऋषि नारायण, ओमप्रकाश पांडेय,  फूलपत्ति देवी, संगठन मंत्री महताब  आलम, संगठन प्रवक्ता संजय कुमार सिंह,  मीडिया प्रभारी सर्वेन्दु कुमार को  बनाया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रांतीय  प्रतिनिधि के लिए छह और विशिष्ट  कार्यकारिणी के लिए 34 सदस्यों को नामित  किया गया। वहीं जिला कार्यकारिणी  के लिए 15 सदस्यों को नामित किया गया।

 सभी पदाधिकारियों का चयन निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार मिश्रा की देखरेख में   सर्वसम्मति के साथ हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठन में शक्ति होती है। 

 इसमें सभी  सदस्य व पदाधिकारी एक समान होते हैं। पदाधिकारियों को जो  जिम्मेदारी दी गई  है उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करें।

चुनाव को लेकर सुबह से ही जिला  पंचायत बालिका इंटर कालेज में गहमागहमी का  माहौल रहा। सभी निर्वाचित  पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए एकजुट  होकर संघर्ष करने का संकल्प  लिया। इस दौरान बृजेश कुमार सिंह, रामकृपाल  त्रिपाठी, अशोक कुमार,  राधेश्याम, घनश्याम त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
इनसेट

शिक्षक पर लगाए आरोप की निंदा
कंदवा।  उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बैठक रविवार को प्राथमिक  विद्यालय बरहनी के प्रांगण में हुई। इसमें शिक्षामित्रों ने शिक्षक संघ  द्वारा समायोजित सहायक अध्यापक अजीत तिवारी पर प्रधानाध्यापक द्वारा लगाए  गए आरोप को गलत बताते हुए इसकी निंदा की गई।

 बैठक की अध्यक्षता करते  हुए  जिला महामंत्री राजेश सिंह ने कहा कि शिक्षकों को राजनीति से दूर  रहकर पठन पाठन में रुचि लेकर शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने की जरूरत है।

 शिक्षकों को आपस में चर्चा कर विवाद को दूर रहना चाहिए। बैठक में जेपी सिंह,  संगीता सिंह, अनुराधा सिंह, नीता तिवारी, जेपी पांडेय, आलोक गुप्ता, मनोज  सिंह, जितेंद्र सिंह, विनोद सिंह, नीलकमल राही आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन  ब्लाक अध्यक्ष राजन राय ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें