फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती रैली में नहीं होने दी जाएगी धांधली

Mon, 14 Sep 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर के अवाजापुर स्थित शहीद कैप्टन विजय प्रताप सिंह पीजी कालेज में पंद्रह से 26 सितंबर तक होने वाली सेना भर्ती रैली में किसी प्रकार की धांधली नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


यह बात भर्ती स्थल पर पत्रकारों से बातचीत करते हएु असिस्टेंट रिकू्मेंट आफिसर सूबेदार मेजर राजेश यादव और सैयदराजा विधायक मनोज सिंह ने कही। इस अवसर पर भर्ती प्रक्रिया की जानकारी भी दी।


असिस्टेंट रिकू्रमेंन्ट आफिसर सूबेदार मेजर राजेश यादव ने बताया कि  सोल्जर जीडी, सोल्जर ट्रेड मैन, सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर क्लर्क, स्टोर कीपर, सोल्जर नर्सिग सहायक की भर्ती की तैयारी पूरी  कर ली गयी है।
विज्ञापन


बताया कि 15 सितंबर को सोल्जर जीडी तथा सोल्जर ट्रेड मैन, 16 सितम्बर को सोल्जर टेक्निकल सोल्जर क्लर्क, स्टोरकीपर टेक्निकल सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग/पशु सहायक की भर्ती होगी।

इसमें सिर्फ चंदौली जनपद के युवा भाग लेंगें। वाराणसी जनपद की भर्ती 17 सितंबर को होगी,जो सोल्जर जीडी तथा सोल्जर ट्रेड मैन, 18 सितम्बर को सोल्जर टेक्निकल सोल्जर क्लर्क, स्टोरकीपर टेक्निकल सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग/पशु सहायक के लिए होगी।


जौनपुर  के युवाओं की भर्ती 19 सितंबर को सोल्जर जी डी तथा सोल्जर ट्रेड मैन, 20 सितंबर को सोल्जर टेक्निकल सोल्जर क्लर्क, स्टोरकीपर टेक्निकल सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग/पशु सहायक की भर्ती होगी।

 मिर्जापुर जनपद के युवकों की भर्ती 21 सितंबर को सभी पदों पर होगी। संत रविदास नगर भदोही के लिए सभी पदों की  भर्ती 22 सितंबर को होगी तथा सोनभद्र के युवाओं की उपरोक्त सभी पदों पर 23 सितंबर को होगी।


 यादव ने बताया कि 24 सितंबर को सोल्जर ट्रेड मैन अभिक्षमता परीक्षा, 25 सितंबर को शेष सफल अभ्यर्थियों की मेडिकल जॉच 26 सितंबर को दस्तावेजों का आदान प्रदान होगा।

 2 नवंबर से 8 नवंबर के बीच सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग सहायक/पशु सहायक की कम्पयूटर आधारित लिखित परीक्षा (सीबीईटी) लखनऊ में होगी।

29 नवंबर को सभी सफल अभ्यर्थीयों की लिखित परीक्षा सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी में आयोजित की जायेगी।


उन्होने यह भी बताया कि रेस ग्राउड में नंगे पैर अथवा जूते पहन कर भी युवा भाग ले सकते हैं। इसमें 16 सौ मीटर दौड़ को 5 मिनट 40 सेकेंड में पूरा करना अनिवार्य होगा।

वार्ता में सैयदराजा विधायक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि इस भर्ती में किसी भी युवा के साथ नाइंसाफी नहीं होगी युवाओं के लिए 16 सौ मीटर की दौड़ समयवधि के भीतर तय करना आवश्यक है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि अगर इसी प्रकार युवाओं सहित क्षेत्र का सहयोग की कामना की। इस अवसर सूबेदार महेन्द्र के साथ सेना अधिकारी उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें