संस्कार भारती की शिवानगर इकाई की ओर से नगर के ठाकुरबाड़ी मंदि पर आयोजित
गोकुलम उत्सव में नन्हें मुन्नों ने राधा कृष्ण का रूप धारण कर लोगों का मन
मोह लिया।
इसमें राधा कृष्ण के नृत्य से लोग मोहित हुए।
कार्यक्रम की शरुआत संस्कार भारती के प्रमुख पदाधिकारी सुधीर पांडेय ने
की। इस अवसर पर बच्चों द्वारा श्रीकृष्ण का रूप धारण करके संगीत की धूनों
पर मोहक प्रस्तुति दी गई।
रूप सज्जा प्रतियोगिता में इशिका वर्मा ने पहला,
इमोहानी को दूसरा और उत्कृष्ट जायसवाल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। वहीं
नृत्य प्रस्तुति में खुशी वर्मा, आराध्या वर्मा और श्रेया रानी को
सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
इस मौके पर मोहित केशरी, हेमंत केशरी,
कामाख्या, कमलेश, मोहन, अमित चौरसिया आदि मौजूद रहे।