चंदौली। जिला न्यायालय एवं मुख्यालय निर्माण संघर्ष समिति की ओर से जिला एवं न्यायालय निर्माण को लेकर को जारी आंदोलन 118 वें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की।
समिति के अध्यक्ष झन्मेजय सिंह ने अधिवक्ताओं से एकजुटता को बनाए रखने को आह्वान किया। इस दौरान मुरलीधर सिंह, इंदिरा तिवारी, उपाध्यक्ष संदीप सिंह, ने हुंकार भरी। इस मौके पर प्रवीण तिवारी, जितेंद्र बहादुर सिंह, सत्येंद्र कुमार बिंद, आरएन विश्वकर्मा, उज्ज्वल सिंह, प्रियंका श्रीवास्तव, मुकेश मौर्या मौजूद रहे। संवाद