फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दो तस्कर गिरफ्तार,17 गोवंश बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पुलिस ने शुक्रवार को भुड़कुड़ा गांव के समीप नाला पुलिया के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। ट्रक से 17 गोवंश को बरामद किया। पुलिस के मुताबिक दोनों गोवंश को ट्रक में भरकर बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। बबुरी थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि पशुओं से लदा एक ट्रक चकिया की तरफ से लेवा होकर उतरौत धरौली के रास्ते बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल पण्डुंआ को वध के लिए जाने वाला है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रक को पकड़ लिया। 17 गोवंश को बरामद किया। पकड़े गए तस्कर की पहचान प्रयागराज के करेली थाना के बक्सी मोहड़ा गांव निवासी मशरूर गद्दी और फतेहपुर के बाकरगंज का निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है।उनके पास से एक चापड़ भी मिला। पुलिस की पूछताछ में तस्करों ने बताया कि फतेहपुर निवासी हलीम ने बांदा तिन्दवारी के जंगल से पशुओं को लाद कर वध के लिए बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाने के लिए दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें