फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आप’ की भारी जीत पर जश्न

Wed, 11 Feb 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘आप’ की अभूतपूर्व जीत पर जिले के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अपराह्न एक दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा अबीर लगाकर खुशियों का इजहार किया। 
विज्ञापन


साथ ही नगर में पदयात्रा भी निकाली गई। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई।


  पदयात्रा सुभाष पार्क से शुरू होकर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए शास्त्री पार्क पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि धोखेबाज जनप्रतिनिधियों को दिल्ली की जनता ने सबक सिखा दिया और पिछले चुनाव की चूक को इस बार नहीं होने दिया।

दरअसल दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतगणना की शुरुआती रुझान ‘आप’ के पक्ष में आने के साथ ही कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह रहा। जैसे ही ‘आप’ को 67 सीट मिली और सरकार बनाने के लिए अरविंद केजरीवाल को दल का नेता चुना गया तो कार्यकर्ताओं की खुशी का पारावार नहीं रहा।
विज्ञापन


इस संबंध में ‘आप’ के नेता संतोष कुमार सिंह ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं। पिछली बार की कशिश को जनता ने इस बार दूर कर लिया और ईमानदार छवि के नेता और पार्टी का चयन किया ताकि दिल्ली का विकास हो सके।

पदयात्रा में दीनानाथ सिंह, अंशू तिवारी, राजेश त्रिपाठी, खालिद वकार आबिद, प्रदीप मिश्रा, संतोष पाठक, शिवपूजन गिरि समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें