फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अनुपम बने पीडीडीयू नगर के एसडीएम, दिव्या ओझा गईं नौगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने तीन तहसीलों के एसडीएम के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। सकलडीहा एसडीएम अनुपम मिश्रा को पीडीडीयू नगर का एसडीएम बनाया गया है। भूमि विवाद से जुड़े मामलों में अच्छी पकड़ के चलते उन्हें पीडीडीयू नगर का एसडीएम बनाया गया है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर के एसडीएम आलोक कुमार को कलेक्ट्रेट से संबद्ध किया गया है। चकिया एसडीएम दिव्या ओझा को नौगढ़ भेजा गया है। नौगढ़ एसडीएम कुंदन राज को सकलडीहा का एसडीएम बनाया गया है। पीडीडीयू नगर के एसडीएम न्यायिक विकास मित्तल को चकिया का प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें