फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के बाद लगा एंटी रैबीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हंगामे के बाद लगा एंटी रैबीज का इंजेक्शन
विज्ञापन

अस्पताल का गेट बंद कर मरीज को बाहर निकालने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। नगर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में मंगलवार को एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाने से इंकार करने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि वहां उपचार के लिए पहुंचे मरीजों को बाहर कर अस्पताल का गेट बंद कर दिया गया। हंगामा करने के बाद अस्पताल का गेट खुला और तब जाकर एंटी रैबीज का इंजेेक्शन लग सका। वहीं चिकित्सक ने कुछ मरीजों को भी देखा।
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बंद कर दी गई है। मंगलवार को महमूदपुर निवासी बेचू गुप्ता को कुत्ते ने काट लिया। जिसके बाद पुत्र को एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाने के लिए वह राजकीय महिला चिकित्सालय पहुुंचे। इस दौरान अन्य मरीज भी उपचार के लिए वहां पहुंचे। आरोप लगाया कि वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने सभी लोगों को बाहर कर अस्पताल का गेट बंद कर दिया। इससे लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख स्वास्थ्यकर्मियों ने अस्पताल के दरवाजे खोल दिए और पीड़ित को एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया वहीं चिकित्सक ने अन्य मरीजों को भी देखा। इस संबंध में राजकीय महिला चिकित्सालय के प्रभारी डा. आकिफ अहमद ने बताया कि एंटी रैबीज का इंजेक्शन उपलब्ध रहने पर ही लगाया जाएगा। वहीं ओपीडी पूरी तरह से बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
स्थिति सामान्य होने तक बंद रहेगा टीकाकरण
पीडीडीयू नगर। राजकीय महिला चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आकिफ अहमद ने बताया कि छोटे बच्चों को लगने वाले टीकाकरण को भी स्थिति सामान्य होने तक रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चों को तत्काल लगने वाले टीके लगेंगे। शेष टीकाकरण स्थिति सामान्य होने पर लगेगा। यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि अस्पताल में भीड़ न हो सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें