फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को पिलाएं पोलियोरोधी खुराक

Sun, 29 May 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
मुख्यालय स्थित सीएमओ कार्यालय के बाहर पल्स पोलियो जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाते डीएम कुमार प्रशांत।
विज्ञापन
पल्प पोलियो अभियान की सफलता को लेकर शनिवार को जिला चिकित्सालय स्थित सीएमओ कार्यालय से स्वास्थ्य कर्मियों की ओर मुख्यालय पर जागरूकता रैली निकाली गई। इसे जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने हरी झण्डी दिखाई रवाना किया। उन्होंने इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाने की लोगों से अपील की।
विज्ञापन


उन्होने कहा कि प्रदेश को पोलियो मुक्त रखने के लिए रविवार को 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई जाएगी। जिस प्रकार से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आशा, एएनएम लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली है, ठीक उसी प्रकार से पल्स पोलियों कार्यक्रम को सफल बनाना भी आप सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उक्त अभियान के चलते जनपद के सभी प्राथमिक विद्यालय खुले रहेंगे और यहां मिड-डे-मील का भी वितरण किया जाएगा।
 बूथों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक दवा पिलाई जाएगी। सभी बूथों पर तैनान अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य है।

इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी। सीएमओ डा. आरएन सिंह ने कहाकि पोलियो राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसको सफल बनाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। बनाए गए बूथों पर ग्रामीण अपने बच्चों को ले जाकर पोलियों रोधी दवा अवश्य पिलाए, ताकि जनपद को पोलियोमुक्त रखा जाए। इस अवसर पर डा.वीके सिंह, डा. पीके चतुर्वेदी, डा. एमपी सिंह, डा. नीलम ओझा, डा. आरबी यादव, प्रमोद कुमार पाण्डेय,  डा. एम लाल गौतम, आफताब
विज्ञापन
विज्ञापन

आलम, सुधीर राय, मनीष आदि उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें