फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सकलडीहा बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 27 फरवरी को होगा। चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होगी। बृहस्पतिवार को एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने सकलडीहा तहसील में पहुंच कर चुनाव के दौरान सुरक्षा की समीक्षा की।
विज्ञापन

पिछले दिनों 19 फरवरी को सकलडीहा बार एसोसिएशन की ओर से चुनास के लिए नामांकन किया गया। इस दौरान एसोसिएशन दो गुटों में बंट गया। इसमें एक गुट की ओर से 19 फरवरी को नामांकन की प्रक्रिया कराया गया। वही दूसरे गुट की ओर से उसी दिन निर्विरोध चुनाव करा लिया। पूर्व निर्धारित सूचना के तहत शुक्रवार को एक गुट की ओर से चुनाव कराए जाने की सूचना चुनाव समिति के अध्यक्ष यशवंत सिंह यादव की ओर से जारी किया गया है। जिसे लेकर पुलिस प्रशसन अलर्ट है। एएसपी अनंत चंद्रशेखर व थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बृहस्पतिवार शाम को तहसील पहुंचकर चुनाव को लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स की ड्यूटी तैनात किये जाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही तहसील के सीसी कैमरा और चुनाव स्थल के बारे में जानकारी लिया। इस मौके पर नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र शुक्ल सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें