पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे के पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल अंतर्गत अप्रेंटिस पूरा होने के बाद भी ज्वाइनिंग न कराए जाने से नाराज युवकों ने बृहस्पतिवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ज्वानिंग नहीं कराई गई तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे।
प्रदर्शन कर रहे युवओं का आरोप था कि उन्होंने वर्ष 2018 के दिसंबर माह में अप्रेंटिस के लिए आवेदन किया। फरवरी 2019 में मेरिट लिस्ट आ गई। मई 2019 में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी कर लिया गया। इसके बाद जुलाई में मेडिकल कराया गया। बावजूद इसके आज तक नौकरी ज्वाईन के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। वहीं ईस्ट सेंट्रल रेलवे के अन्य मंडलों में अप्रेंटिस पूरा करने वालों की ज्वाइनिंग हो गई है लेकिन पीडीडीयू मंडल में कोई ज्वानिंग नहीं कराई गई। जब भी पूछताछ की जाती है बिना उचित जवाब दिए ही भगा दिया जाता है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ज्वाइनिंग नहीं कराई जाती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में संजय यादव, पंकज, शिवानंद पांडेय, अमन आर्य, लवकुश केशरी, हसनैन आदि शामिल थे।