फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडिल जलाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सुभाष पार्क में भारत-चीन विवाद में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कैंडिल जला कर व मौन धारण कर लद्दाख के गलवां घाटी में हुए खूनी संघर्ष में भारतीय सैनिकों की शहादत पर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही चीन में बनी वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी अपनाने की शपथ ली। पार्टी के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि जनसत्ता पार्टी शोक संतप्त शहीदों के परिवार के साथ खड़ी है। इस मौके पर मुकेश तिवारी, दीपांशु पांडेय, अमित कुशवाहा, धीरेंद्र कुमार, दिगंबर पांडेय, निशांत सिंह, ऋतिक आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें