फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड के बरहुली स्थित बिजली उपकेंद्र से संबद्ध कई गांव की बिजली आपूर्ति एक पखवारे से पूरी तरह ठप है। इससे नाराज ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव माही के नेतृत्व में बुधवार को उपकेंद्र पर आपूर्ति बहाल करने की मांग के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने कहा कि बरहुली बिजली उपकेंद्र से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति होती है। एक पखवारे पहले आई आंधी से कठौड़ी गांव से लेकर रेमा नट बस्ती और बसंतु की मड़ई तक बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। प्रभावित गांवों के लोग अंधेरे में रह रहे हैं। अपने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी चलाने में लोग असमर्थ है। आसपास के ग्रामीण भी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। चेताया कि यदि बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश कुमार रावल, शिवपूजन यादव, सुरेंद्र पाल, मुकेश यादव, राजेंद्र सोनकर, विनोद पाल, संजय सोनकर, रवि पाल, श्यामबली सोनकर, प्रकाश, नंदलाल, रामाश्रय, बिहारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें