पीडीडीयू नगर। अलीनगर क्षेत्र के कई वार्डों में जलापूर्ति के िलए उद्देश्य पानी की दो टंकियां बनाई गई ंहै। इसमें से एक टंकी का स्टार्टर एक साल और दूसरी का तीन दिन से खराब है। इसके चलते पानी न मिलने से नाराज वार्डवासियों ने बुधवार को वार्ड नंबर तीन में खाली बाल्टी के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि खराब स्टार्टर जल्दी बदलकर जलापूर्ति नहीं शुरू की गई तो बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे।
अलीनगर क्षेत्र में बनी पानी की एक टंकी का एक साल से स्टार्टर खराब पड़ा हुआ है। वहीं लंका रोड पर बनी दूसरी टंकी की मोटर 20 दिन पहले जल गया था। वार्डवासियों के काफी हो हल्ला करने के बाद 10 दिन बाद बदलकर लगाया गया, लेकिन एक बार फिर यह खराब हो गया है। ऐसे में वार्ड में पानी की समस्या पैदा हो गई है। इन दोनों पानी की टंकियों से अलीनगर वार्ड नंबर-5, वार्ड नंबर 16, वार्ड नंबर-3 नई बस्ती सहित आलमपुर, इस्लामपुर व अमोघपुर गांव में पानी की आपूर्ति की जाती है। वार्ड नंबर तीन के आक्रोशित लोगों ने पूर्व सभासद सोनू चौहान व सपा नेता कैलाश यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। चेताया कि अगर शीघ्र पानी की आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में सुनील, राजकमल, बबलू सिंह, शिवम, महेश आदि मौजूद रहे। उधर, जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता अमित रघुवंशी का कहना है कि बृहस्पतिवार तक स्टार्टर की मरम्मत कराकर पानी की आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।