फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: प्रेम विवाह से नाराज पिता ने जीवित बेटी का किया पिंडदान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। परिवार की मर्जी के खिलाफ दूसरी जाति के युवक से प्रेम विवाह करने से नाराज पिता ने शनिवार शाम अपनी जीवित बेटी का पिंडदान कर दिया। पिता का कहना है कि बेटी के फैसले से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है और अब उससे उनका कोई रिश्ता नहीं है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले के एक गांव की 20 वर्षीय युवती ने करीब दो महीने पहले अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज की थी। परिजनों के मुताबिक, युवती घर छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी। परिवार के लोगों ने उसे वापस लाने और अपना फैसला बदलने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने निर्णय पर कायम रही।
बेटी के फैसले से नाराज पिता ने शनिवार शाम घर से कुछ दूरी पर पीपल के पेड़ के नीचे उसका पिंडदान किया। उन्होंने कहा कि बेटी के फैसले से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है और अब वह उनके लिए मर चुकी है परिवार के अन्य सदस्यों का कहना है कि उनकी इच्छा थी कि वह परिवार की सहमति से विवाह करे। प्रेम विवाह के फैसले से पूरा परिवार आहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें