चकिया में पदयात्रा निकालते भारत माता विद्या मंदिर के बच्चे।
काश्मीर के उडी में सैन्य कैंप पर हुए हमले और इस घटना में सेना के जवानों की मौत का गुस्सा कम नही हो रहा है। गुरुवार को भी अलग अलग स्थानों पर जुलूस निकाला गयाऔर पाकिस्तान का पुतला और झंडा फूंका गया। पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और सरकार से पाकिस्तान को सबक सिखाने का आह्वान किया गया।
अलीनगर क्षेत्र के ग्राम गोधना गांव के लोगों ने पाकिस्तान विरोधी नारे लिखे तख्तियां और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला लेकर जुलूस निकाला। पूरे इलाके का भ्रमण करने के बाद राष्ट्रीय नेशनल हाईवे संख्या 2 गोधना मोड़ पर पहुंचा और यहां पाकिस्तान के प्रधानमंन्त्री का पुतला फूंका गया। वक्ताओं ने दो मिनट का मौन रख कर भारत के शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। सभा में वक्ताओं ने कहा कि जम्मु कश्मीर के उड़ी मे अतंकवादियों नें सेना कैम्प पर हमला कर अपनी कायरता का परिचय दिया है। जुलूस और पुतला दहन में श्रवन, अतुल पाठक, टिपू पासवान, प्रदीप, अंकित, गोलू, संदीप, पप्पू, सुंदभम, चन्द्र प्रकाश, राजकुमार, राघवेन्द्र, भोनू आदि रहे। इसी तरह चहनियां बाजार में चौराहे पर सूर्यमणी त्रिपाठी के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का प्रतीक पुतला दहन किया। बाद में कैंडल जलाकर उड़ी में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सूर्यमणी त्रिपाठी ने कहा कि पाकिस्तान भारत के पीठ मे हमेशा खंजर भेाकता आ रहा है और भारतीयों के सब्र का इंतिहान ले रहा है। अब पानी सिर के उपर चला गया है। ऐसे में भारत शांत नहीं बैठेगा। इस मौके पर गोपाल गुप्ता, आनंद सिंह, जयशंकर जायसवाल, बनवारी पांडेय, अतुल सिंह, सौरभ मिश्रा,शिव लाल गुप्ता, राकेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कमालपुर बाजार में राष्ट्रसेवी अंजनी सिंह के नेतृत्व में पाकिस्तानी झंडा लेकर विरोध मञें नारेबाजी करते हए जुलूस निकाला। क्षेत्र भ्रमण के बाद बाजार में पाकिस्तानी झंडे के फूंक दिया। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी की।