फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस जारी होने से नाराज अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा(चंदौली)। हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं के साथ तहसील पर प्रदर्शन करने पर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी डेमोक्रेटिक बार के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय को तहसील प्रशासन की तरफ से शांति भंग की धारा में नोटिस जारी की गई। इस बात की जानकारी होने पर अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। नोटिस जारी होने से नाराज अधिवक्ताओं ने बुधवार को तहसील पर प्रदर्शन कर नोटिस वापस करने की मांग किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर अमल नहीं किया गया, तो बड़ा आंदोलन होगा।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का कहना था कि शैलेंद्र पांडे सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वो सदैव जनहित की समस्याओं को उठाते रहते हैै। इसक्रम में उन्होंने हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं की समस्या के समाधान के लिए उनके साथ तहसील पर प्रदर्शन किया था। इस बात के लिए शैलेंद्र पांडे को शांतिभंग करने का आरोप लगाकर नोटिस जारी करना अभिव्यक्ति की आजादी छीनने के समान है। अधिवक्ताओं ने चेताया कि तहसील प्रशासन द्वारा जारी नोटिस वापस नही ली गई तो अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए विरोध प्रदर्शन के लिए विवश होंगे।
प्रदर्शन करने के दौरान रामराज यादव, प्रभुनाथ पाठक, उपेंद्रनारायण सिंह, प्रभाष तिवारी, आशुतोष सिंह, दुर्गेश सिंह, सुरेश यादव, अशोक मिश्रा, रुद्र पाठक, रोहित तिवारी, अभिषेक पांडेय, विमलेश पाठक, मोनू पाठक, मुरलीधर पांडेय, दिलीप पांडेय शामिल लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें