फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय का ताला तोड़ कर एमडीएम का सामान चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा(चंदौली)। धीना थाना क्षेत्र के कुसहां गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के चैनल गेट का ताला तोड़कर चोर सोमवार की रात अंदर रखा एमडीएम का सामान चुरा ले गए। प्रधानाध्यापक अरुण शुक्ला को इस घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह स्कूल पहुंचने पर हुई। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में प्रधानाध्यापक अरुण शुक्ला ने बताया कि चोर कमरे में रखे एमडीएम बनाने के बर्तन के साथ राशन, दो कुर्सी सहित अन्य सामान चुराकर ले जाने में सफल रहें है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना करने के बाद तहरीर लेकर वापस लौट गई। घटना के बाबत बीईओ बरहनी राकेश सिंह ने बताया कि कोरोना काल में अब तक आधा दर्जन से ज्यादा स्कूलों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। चोरी की सभी घटनाओं की लिखित सूचना पुलिस को दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें