फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्व्यवहार से नाराज आशा बहुआ ने सीएचसी पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। चंदौली सदर कोतवाली के दिघवट की आशा कार्यकर्ता के साथ दुर्व्यवहार किए आशा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। शनिवार को सीएचसी पहुंचकर आशा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि ऐसा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। सीएचसी प्रशासन ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए आशा कार्यकत्रियों को शांत कराया।
विज्ञापन

दिघवट गांव में पिछले बुधवार को आशा कार्यकर्ता वंदना देवी गांव में टीकाकरण कर रही थी। इस बीच गांव के एक बच्चे को दो दिन से बुखार होने पर परिजन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर आशा कार्यकर्ता से गाली गलौज और दुर्व्यवहार किया। घटना से क्षुब्ध आशा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सीएचसी पहुंचकर विरोध जताया। युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके पूर्व में भी बसिला में आशा कार्यकर्ता के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की घटना हुई थी। आशा कार्यकर्ताओं ने चेताया कि कार्रवाई नही होने पर कार्य बहिष्कार करेंगे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय यादव ने कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर आशा कार्यकर्ताओं को शांत कराया। इस मौके पर बिंदा देवी, रीता देवी, गायत्री देवी, अनिता देवी, सुमन, रेखा, शशिकला, सुनैना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें