फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में बढ़ा अपराध का ग्राफ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सदर सर्किल के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में दिस दिनों के भीतर चोरी की छह व एक लूट घटना हो चुकी है। चोरी की घटनाओं के बढ़ने से लोगों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आये दिन क्राइम मीटिंग के जरिया जिले के अपराध की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश देते रहते हैं। इसमें सबसे प्रमुख रूप से पैदल गश्त व रात में मोहल्लों और गलियों में भ्रमण के बाबत भी आदेश दिये जाते है। पुलिस अधीक्षक के आदेश को अमल में लाते हुए कोतवाली पुलिस और पीआरवी की गाडि़यां गश्त करती है। बावजूद इसके चोरों पुलिस को खुली चुनौती देने से बाज नहीं आ रहे है। दस दिनों के भीतर मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने चोरी की छह घटनाओं को अंजाम दिया। वहीं बदमाश एक लूट की एक घटना को अंजाम दे चुके है। लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से लोग सहमे हुए है। लोगों के लिए घरों को चोरों और
विज्ञापन

बदमाशों से सुरक्षित रखना सबसे बड़ी चुनौती हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें