चहनियां के रमौली में मूर्ति चोरी हुई। स्रोत:-जागरूक पाठक
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के रमौली सुरतापुर गांव स्थित मंदिर से रविवार की रात राधा कृष्ण की अष्टधातु की प्राचीन मूर्ति चोरी हो गई। सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव के लोगों में रोष फैल गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया लेकिन चोरों का सुराग नहीं मिला।
सोमवार की सुबह मंदिर के पुजारी मंदिर गौरी शंकर मिश्र ने गर्भगृह का दरवाजा खोला तो राधा कृष्ण की मूर्ति गायब थी। उन्होंने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। वहीं, सूचना पाकर मोहरगंज पुलिस चौकी के प्रभारी मौके पर पहुंचे छानबीन की। दोपहर तक मंदिर पर लोगों की भीड़ हुट गई।
ग्रामीणों ने बताया कि राधा कृष्ण मंदिर करीब 400 साल पुराना है। इससे पहले 2015 में भी भगवान श्रीकृष्ण की अष्टधातु की मूर्ति चोरी हो हुई थी, जिसका आज तक पता नहीं चल पाया। कुछ दिन पहले मंदिर से एक घंटा चोरी हो गया था। लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस रात में गश्त नहीं करती, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस चोरी का जल्द खुलासा नहीं करता है, तो धरना प्रदर्शन करेंगे। बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि पुजारी गौरीशंकर मिश्रा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।